ePaper

Deoghar news : सोशल साइट पर हुई दोस्ती, वीजा रद्द होने का झांसा देकर 50000 रुपये की ठगी

Updated at : 03 May 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : सोशल साइट पर हुई दोस्ती, वीजा रद्द होने का झांसा देकर 50000 रुपये की ठगी

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले और बंगाल के कोलकाता में फर्नीचर का काम करने वाले लकड़ी मिस्त्री से स्पेन के एक व्यक्ति ने 50 हजार की ठगी कर ली. उसने साइबर थाने में शिकायत दी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फर्नीचर मिस्त्री का काम करने वाले जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव निवासी एक युवक को सोशल साइट पर स्पेन में रह रहे व्यक्ति से दोस्ती हुई. बातचीत में दोनेां के बीच संबंध प्रगाढ़ हो गये. इसके बाद स्पेन में रहने वाले व्यक्ति ने अपना वीजा रद्द होने की बात कहते हुए मदद के बहाने फर्नीचर मिस्त्री से 50000 रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़ित आबिद अंसारी मामले की शिकायत देने शनिवार को कुंडा थाना पहुंचा. उसका कहना है कि वह काेलकाता में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है. वह इन दिनों घर आया हुआ है. उसने इंटरनेट मीडिया पर एक युवक से दोस्ती की. वह कथित तौर पर स्पेन में रहता है. बातचीत के क्रम में उसने उससे कहा कि उसका वीजा रद्द हो जायेगा. इसके लिए उसे 50 हजार की मदद चाहिये. उसने उसकी बात मानकर पैसा बताये गये एकाउंट में एक मई को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. बाद में उसका पैसा नहीं लौटाया गया और फिर से पैसा की मांग की जाने लगी. इसके बाद ही उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है. मामले में पीड़ित ने साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola