ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के इस्लामबाग मोहल्ले का रहने वाला है आरोपी

विज्ञापन

मधुपुर. मधुपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलावर शेख के रूप में हुई है, जो शहर के इस्लामबाग मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है. वह पहले भी रेल थाना से जेल जा चुका है. दरअसल, 22 अप्रैल को मधुपुर स्टेशन के पास ट्रेन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों के मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और रेल थाना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्लेटफॉर्म से चकमा देकर भागने में सफल हो गया था. इस मामले में रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी बीच, दो दिन पूर्व भेड़वा मोहल्ले में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दिलावर शेख को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह ट्रेन और स्टेशन में मोबाइल सहित छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता है. हालांकि हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे मोबाइल चोरी के पुराने मामले में रेल पुलिस को सौंप दिया है. रेल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola