होली पर्व में हुड़दंगियों पर रखेगी पुलिस की नजर : एसडीपीओ

Updated at : 09 Mar 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर्व में हुड़दंगियों पर रखेगी पुलिस की नजर : एसडीपीओ

मधुपुर थाना परिसर में होली व ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मानने को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को होली व ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मानने को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक पदाधिकारी ने सुझाव मांगा. लोगों ने सड़कों से अतिक्रमण की समस्या दूर करने, सड़क जाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई, यातायात व्यवस्था में सुधार, स्टेशन रोड, बाजार, पुल पार, रेलवे उत्तरी छोर में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का सुझाव दिया गया. अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने व शुक्रवार को जुमा को लेकर धार्मिक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का सुझाव दिया. वहीं, एसडीपीओ ने डीजे पर अश्लील गीत पर रोक लगाने को कहा. उन्होंने कहा कि होली में पुलिस हुड़दंगियों पर नजर रखेगी. लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए पर्व मनाये. किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचना चाहिए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, सीओ यामुन रविदास, मजिस्ट्रेट विनय कुमार पाण्डेय, बीडीओ अजय कुमार दास, जिप सदस्य मो.फारूक, डॉ सुनील मरांडी, थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय, हेमंत नारायण सिंह, सुबल प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, कन्हैयालाल कन्नू, अरविंद यादव, बिनू यादव, प्रकाश मंडल, फैयाज केसर, गुलाम अशरफ राजू, किशोर दास, मो. राजा, हाजी अल्ताफ हुसैन, अमेरिका यादव आदि मौजूद थे. —————– होली व ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola