ePaper

छठ पर्व की सुरक्षा को लेकर पैंथर दस्ता गली-मोहल्लों में करेगा गश्त

Updated at : 26 Oct 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व की सुरक्षा को लेकर पैंथर दस्ता गली-मोहल्लों में करेगा गश्त

एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर मधुपुर थाना क्षेत्र में पैंथर दस्ता किया गया तैनात

विज्ञापन

मधुपुर. छठ पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर मधुपुर थाना क्षेत्र में पैंथर (बाइक) दस्ता तैनात किया गया है. जो गली-मोहल्लों में गश्त लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. यह दस्ता उन संकरी गलियों में आसानी से पहुंच सकेगा, जहां बड़ी गाड़ियों का प्रवेश मुश्किल है. इस पहल से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. रविवार को सुबह से यह गश्ती दल थाने से रवाना हुआ और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए भ्रमण करता रहा. गश्त के लिए तैनात ये दो-पहिया वाहन सायरन और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस है. इस कदम से छठ पर्व पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola