बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

चितरा डीएवी स्कूल में प्रतिभाओं का शानदार अभिनंदन समारोह

विज्ञापन

चितरा. चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसआइ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 रैंक धारकों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला. बताया गया कि शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अभिनव सिंह, नैतिक कुमार, अंजलि कुमारी, मुकेश मंडल, प्रदीप्ति किरण, प्रिंस कुमार यादव, पलक प्रिया, शुभम शेखर, टिया कुमारी एवं स्वयं कुमार शामिल हैं.वहीं, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा का क्यू पी आई 69 से बढ़कर 71 हो गया है, जिससे विद्यालय को डीएवी सीएमसी (नयी दिल्ली) द्वारा ‘गुड’ से ‘वेरी गुड’ की रेटिंग प्राप्त हुई है. इस उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर अभिभावकगण हेमंत कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola