सहायक अध्यापक की बाइक चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापक की बाइक चोरी

मधुपुर में बाइक चोरी का मामला सामने आया

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पंचमंदिर रोड निवासी सहायक अध्यापक रंजीत कुमार की बाइक चोरी का मामला सामने आया है. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि बजाज प्लेटिना बाइक जेएच15 डी / 4837 उनके पिता मणिकांत दुबे के नाम पर पंजीकृत है. उन्होंने कहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश से बचने के लिए घर के बाहर कुछ दूरी पर कंप्यूटर सेंटर के पास बाइक खड़ी कर स्टॉल के अंदर बैठ गया. करीब आधे घंटे के बाद बाहर निकाला तो देखा कि बाइक गायब है. वे अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola