पूर्व पार्षद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह : देवघर नगर निगम के पूर्व पार्षद तेजनारायण यादव पर जसीडीह थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह मामला थाना क्षेत्र के गरहीटांड़ निवासी गुड्डू वर्णवाल ने दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पूर्व पार्षद तेजनारायण यादव व गुड्डू वर्णवाल के बीच दोस्ती थी. इस बीच पूर्व पार्षद ने […]
विज्ञापन
जसीडीह : देवघर नगर निगम के पूर्व पार्षद तेजनारायण यादव पर जसीडीह थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह मामला थाना क्षेत्र के गरहीटांड़ निवासी गुड्डू वर्णवाल ने दर्ज कराया गया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पूर्व पार्षद तेजनारायण यादव व गुड्डू वर्णवाल के बीच दोस्ती थी. इस बीच पूर्व पार्षद ने आवश्यक कार्य के लिए पीड़ित से 90 हजार रुपया एक महीने के एकरारनामा पर लिया था. एक महीना बीत जाने के बाद पीड़ित द्वारा पैसे की मांग की गयी. इसके बाद एक चेक दिया जिस पर पार्षद का फर्जी हस्ताक्षर किया गया था, इस कारण कैश नहीं हो सका. इसके बाद पीड़ित ने पूछा तो पार्षद ने जान मारने की धमकी दी गयी. घटना को लेकर पुलिस ने थाना कांड संख्या 198/17 की धारा 406, 420, 120(बी) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










