जिले से अभियंता की संपत्ति का ब्योरा मांगा

Updated:
विज्ञापन

एसीबी कर रही बेनामी संपत्ति की जांच देवघर : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार गंभीर है. राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चला रही है. एसीबी रांची की टीम नहर एवं नहर संरचना रूपांकण प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता जीतन दास व उनकी पत्नी के नाम से नामी-बेनामी […]

विज्ञापन

एसीबी कर रही बेनामी संपत्ति की जांच

देवघर : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार गंभीर है. राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चला रही है. एसीबी रांची की टीम नहर एवं नहर संरचना रूपांकण प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता जीतन दास व उनकी पत्नी के नाम से नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है.
इसी मामले में एसीबी रांची के डीएसपी ने 17 मई को देवघर जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत जिले के दो अन्य विभागों के कार्यालयों को पत्र (पत्रांक-6261) भेजकर कार्यपालक अभियंता व उनकी पत्नी सरिता देवी के नाम से (मेसर्स सरिता नामक) जारी पेट्रोल पंप लाइसेंस का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की है.
फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है. बताते चलें कि इइ जीतन दास जिले के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत साप्तर के ग्राम लखनुवी के रहने वाले बताये जाते हैं. यही वजह है कि एसीबी जिले में उनकी परिसंपत्तियों की पड़ताल कर रही है.
डीएसअो ने कहा
देवघर डीएसअो दिलीप सिंह ने कहा कि उन्हें एसीबी का पत्र मिला है. बताया कि सरिता देवी के नाम से पेट्रोल पंप होने संबंधित किसी भी तरह की जानकारी व संचिका उनके कार्यालय में नहीं है. विभागीय कार्यालय से केरोसीन छोड़ दूसरे किसी अन्य पेट्रोलियम पदार्थ का लाइसेंस निर्गत नहीं होता. ऐसे में किसी तरह की जानकारी उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है.
मधुपुर के साप्तर के निवासी हैं इइ
नहर संरचना प्रमंडल के इइ की संपत्ति की पड़ताल
कई सरकारी कार्यालयों से मांगी गयी जानकारी
पेट्रोल पंप लाइसेंस का मांगा है ब्योरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola