संप चेंबर के चुनाव में अब तक 20 नामांकन

Updated:
विज्ञापन

कार्याकारिणी सदस्य के लिए 18 व अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए एक-एक नामांकन 23 को होगी नामांकन पत्रों की जांच 28 को होगा चुनाव देवघर : संताल परगना चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2017–19 के लिए नयी कार्यसमिति के गठन के लिए होने वाले चुनाव के नामांकन का दौर चल रहा है. […]

विज्ञापन

कार्याकारिणी सदस्य के लिए 18 व अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए एक-एक नामांकन

23 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
28 को होगा चुनाव
देवघर : संताल परगना चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2017–19 के लिए नयी कार्यसमिति के गठन के लिए होने वाले चुनाव के नामांकन का दौर चल रहा है. नामांकन के पहले दिन कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह नामांकन पत्र दाखिल हुए जबकि दूसरे दिन 12 नामांकन पत्र भरे गये. अब तक कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है. इसमें से 13 लोग ही कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुने जायेंगे. वहीं नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष एवं महासचिव के लिए एक-एक लोगों ने नामांकन पत्र भरा.
नामांकन की अंतिम तिथि 22 मई है. नामांकन पत्रों की जांच 23 मई को होगी. रविवार को इन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. ज्ञात हो कि 28 को आमसभा में अध्यक्ष व महासचिव सहित 13 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होंगा.
इन लोगों ने भरा नामांकन पत्र
अध्यक्ष पद के लिए : गोपाल कृष्ण शर्मा (विनायक डिस्ट्रिब्यूटर)
महासचिव पद के लिए : आलोक कुमार मल्लिक (स्वर्ण कम्प्यूटर प्रेस)
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन : उमेश राजपाल, संजीव झा, अरूण साह, प्रमोद छावछरिया, संजीत कुमार सिंह, डा नवीन कुमार, पंकज सुल्तानियां, गणेश भालोटिया, पवन कुमार टमकोरिया, निरंजन कुमार सिंह, जितेश राजपाल, संजय मालवीय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola