मूलधन लौटाया सूद गायब !

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ ने डीसीओ से कई बिंदुओं पर मांगी जानकारी धान क्रय करने के लिए 2015-16 में झुंडी (देवीपुर) पैक्स को दिया गया था 20 लाख फरवरी, मार्च व अप्रैल 2016 में तीन किस्तों में दी गयी थी राशि न धान की खरीद हुई व न ही समय रहते पैसे लैटाये छह माह बाद लौटायी राशि, […]

विज्ञापन

एसडीओ ने डीसीओ से कई बिंदुओं पर मांगी जानकारी

धान क्रय करने के लिए 2015-16 में झुंडी (देवीपुर) पैक्स को दिया गया था 20 लाख
फरवरी, मार्च व अप्रैल 2016 में तीन किस्तों में दी गयी थी राशि
न धान की खरीद हुई व न ही समय रहते पैसे लैटाये
छह माह बाद लौटायी राशि, पैक्स अध्यक्ष संदेह के दायरे में
देवघर : देवीपुर प्रखंड के झुंडी पैक्स में ब्याज की राशि में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं. क्योंकि पैक्स अध्यक्ष ने छह माह राशि रखने के बाद मूलधन तो लौटा दिया लेकिन सूद गायब हो गया है. जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि झुंडी पैक्स को वर्ष 2015-16 में 20 लाख रुपये धान क्रय के लिए उपलब्ध कराये गये थे, उसका धान ही क्रय नहीं हुआ. जब अॉडिट हुई, राशि का हिसाब मांगा गया तब आनन-फानन में छह माह बाद पैक्स अध्यक्ष ने तीन किश्तों में मूलधन 20 लाख रुपये वापस कर दिये. इस मामले की जांच एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता कर रहे हैं. प्रथम द्रष्टया झुंडी पैक्स के अध्यक्ष संदेह के दायरे में हैं.
एसडीओ ने डीसीओ से मांगी अहम जानकारियां
इस संदर्भ में देवघर एसडीओ श्री गुप्ता ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्र लिखकर कई अहम जानकारियां मांगी है. एसडीओ ने पूछा है कि 2015-16 फरवरी, मार्च व अप्रैल माह में तीन किश्तों में झुंडी पैक्स को कुल 20 लाख रु दिये गये थे. क्या उक्त राशि से धान क्रय किया गया था? राशि रखने के छह माह बाद पैक्स अध्यक्ष ने तीन किश्तों में अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर-2016 में मूलधन 20 लाख रुपये वापस कर दिये. क्या छह माह की राशि का ब्याज गणना कर उनसे ब्याज की राशि जमा करायी गयी? पैक्स अध्यक्ष को उपलब्ध करायी गयी राशि किस खाता संख्या में रखा गया? डीसीओ से उक्त संदर्भ में जानकारी मिलने के बाद ब्याज की राशि कहां गायब हुई, इसका पता लग पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola