आज देवघर आयेंगे पुरी पीठ के शंकराचार्य

Updated:
विज्ञापन

देवघर. परम पूज्य पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 19 मई से तीन दिवसीय यात्रा पर बाबाधाम आ रहे हैं. गोशाला में इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है. गुरुवार को आयोजन कमेटी की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद सुल्तानिया ने की. इसमें उप कमेटी के प्रभारियों से तैयारी की […]

विज्ञापन
देवघर. परम पूज्य पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 19 मई से तीन दिवसीय यात्रा पर बाबाधाम आ रहे हैं. गोशाला में इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है. गुरुवार को आयोजन कमेटी की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद सुल्तानिया ने की. इसमें उप कमेटी के प्रभारियों से तैयारी की अद्यतन जानकारी ली गयी.

अध्यक्ष ने तैयारी पर संतोष जाहिर कियाा. सभी प्रभारियों को शुक्रवार को अपने-अपने कार्यों को गंभीरता से करने का निर्देश दिया. इस संबंध में मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शंकराचार्य पुरी-जयनगर एक्सप्रेस से सुबह लगभग चार बजे जसीडीह आयेंगे. वहां से निजी वाहन से देवघर आयेंगे. शुक्रवार को दिन के 11 बजे लक्ष्मी निवास में शंकराचार्य प्रेस वार्ता करेंगे.

इसके बाद शाम को गोशाला में कार्यक्रम होगा. मौके पर प्रवचन का दौर भी चलेगा. इसमें चंद्र भूषण पाठक ने नर व नारायण की महत्ता पर प्रकाश डाला. दूसरे दिन तक्षशिला व अंतिम दिन मंदिर परिसर में कार्यक्रम पेश होगा. कार्यक्रम में अभय सर्राफ, पवन टमकोरिया, ताराचंद जैन, रमेश बाजला, मनोज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, सहदेव पोद्दार, रोशन कुमार, मिथिलेश वाजपेयी, राम नरेश सिंह, शंकर लाल सिंहानिया, कृष्ण भूषण त्रिवेदी, सुपकर्ण सुल्तानिया, राम नारायण पांडेय, बजरंग लाल, लक्ष्मण कुमार डे, हरीश तोलासिया, शारदा रूंगटा, ममता गुप्ता, आलोक मल्लिक, मनोज कुमार वर्मा, जीवेश सिंह, कृष्णकांत राय, अनिल झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola