दो महामंत्री व छह उपाध्यक्ष नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

देवघर: भाजपा जिला कमेटी का विस्तार जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने किया है. जिला कमेटी में दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, पांच मंत्री समेत कई पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. कमेटी में संजय तिवारी, विश्वनाथ राउत, दिलीप यादव, दीपक किशोर सिंह, ममता गुप्ता व प्रज्ञा झा को जिला उपाध्यक्ष तथा संतोष उपाध्याय व मनोज राय को जिला […]

विज्ञापन
देवघर: भाजपा जिला कमेटी का विस्तार जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने किया है. जिला कमेटी में दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, पांच मंत्री समेत कई पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. कमेटी में संजय तिवारी, विश्वनाथ राउत, दिलीप यादव, दीपक किशोर सिंह, ममता गुप्ता व प्रज्ञा झा को जिला उपाध्यक्ष तथा संतोष उपाध्याय व मनोज राय को जिला महामंत्री बनाया गया.

वहीं राजेंद्र गुप्ता, सुलोचना देवी, सचिन रमानी, पार्वती हेम्ब्रम, रामदेव दास को जिला मंत्री, कृष्णदेव चौधरी को कोषाध्यक्ष, राजीव रंजन दुबे उर्फ गुरू दुबे को कार्यालय मंत्री, सुधांशु शेखर बर्णवाल, दीपक सरैया व प्रदीप झा को मीडिया प्रभारी, राहुल चौधरी को आइटी सेल प्रभारी व शैलेश पांडेय प्रभारी बनाये गये. जिला कार्यसमिति सदस्यों में 41 लोगों को शामिल किया गया है.

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, पू्र्व विधायक बालेश्वर दास, पूर्व सांसद जेपीएन सिंह, मंत्री राज पलिवार, मंत्री रणधीर सिंह, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास, ताराचंद जैन, नवल किशोर राय व संजीव जजवाड़े का नाम शामिल है. साथ हि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 60 लोगों का नाम शामिल है. उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola