प्रभात खबर आपके द्वार: बीचगढ़ा पंचायत के ग्रामीणों ने सुनायी समस्या, शौचालय पूरा बना नहीं, निकाल ली राशि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनपुर: प्रखंड कार्यालय से करीब 112 किलोमीटर दूरी पर स्थित है बीचगढ़ा पंचायत. पंचायत के ग्रामीणों ने प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में बेबाकी से अपनी समस्या रखी. पंचायत में आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, नाला, शौचालय, तालाब, सड़क व पेंशन आदि कई योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हैं. पेयजल की समस्या से ग्रामीण […]
विज्ञापन
मोहनपुर: प्रखंड कार्यालय से करीब 112 किलोमीटर दूरी पर स्थित है बीचगढ़ा पंचायत. पंचायत के ग्रामीणों ने प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में बेबाकी से अपनी समस्या रखी. पंचायत में आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, नाला, शौचालय, तालाब, सड़क व पेंशन आदि कई योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हैं. पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं और पंचायत में जलापूर्ति योजना कागज पर ही है.
कई चापानल खराब पड़े हैं लेकिन विभाग मरम्मत नहीं करा सकी है. एक तरफ जगह-जगह हाइवे बनाने के लिए सरकार करोड़ों खर्च कर रही है वहीं कई गांव में चलने के लिए एक सड़क तक नहीं है.
ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियां विभाग गिना रहा है और सैकड़ों शौचालय आधा-अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया व राशि की निकासी कर ली गयी है. जिस कारण आज भी लोग खुले में शौच को विवश हैं. गांव में बिजली की समस्या से आज भी ग्रामीण जूझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










