राशि गबन के आरोप में पंचायत सेवक के निलंबन की अनुशंसा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: गुरुवार को एसडीओ कुंदन कुमार प्रखंड के दारवे पंचायत पहुंच कर 14वें वित्त आयोग की राशि गबन मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक के विरुद्ध 14वें वित्त आयोग की राशि बंदरबांट की शिकायत मिली थी. जांच में आरोप सही पाया गया. उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग […]
विज्ञापन
मधुपुर: गुरुवार को एसडीओ कुंदन कुमार प्रखंड के दारवे पंचायत पहुंच कर 14वें वित्त आयोग की राशि गबन मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक के विरुद्ध 14वें वित्त आयोग की राशि बंदरबांट की शिकायत मिली थी. जांच में आरोप सही पाया गया. उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि पंचायत सेवक व मुखिया के मिली भगत से बंदरबांट करने की बात सामने आयी है. बताया कि अलमीरा, टेबुल, कुर्सी, लाइट आदि की खरीदारी बाजार की कीमत से अधिक में की गयी है.
उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक को दोषी पाया गया है. पंचायत सेवक के निलंबन की उपायुक्त से अनुशंसा की गयी है. मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
गुरुवार को एसडीओ कुंदन कुमार प्रखंड के दारवे पंचायत पहुंच कर 14वें वित्त आयोग की राशि गबन मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक के विरुद्ध 14वें वित्त आयोग की राशि बंदरबांट की शिकायत मिली थी. जांच में आरोप सही पाया गया. उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि पंचायत सेवक व मुखिया के मिली भगत से बंदरबांट करने की बात सामने आयी है. बताया कि अलमीरा, टेबुल, कुर्सी, लाइट आदि की खरीदारी बाजार की कीमत से अधिक में की गयी है. उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक को दोषी पाया गया है. पंचायत सेवक के निलंबन की उपायुक्त से अनुशंसा की गयी है. मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










