मधुपुर : जंगली हाथियों ने आधा दर्जन आदिवासियों के घरों को किया क्षतिग्रस्त, दहशत में हैं लोग
मधुपुरः जंगली हाथियों का कहर मधुपुर में जारी है. आज हाथियो के झुंड ने शहर से सटे बरसतिया गांव मे आधा दर्जन आदिवासियो के घरो को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलहाल हाथियो का झुंड करौं प्रखण्ड के जोडामो मे है. गौरतलब है कि जंगली हाथियों का झुंड शनिवार की रात करीब 11 बजे मधुपुर शहर के […]
मधुपुरः जंगली हाथियों का कहर मधुपुर में जारी है. आज हाथियो के झुंड ने शहर से सटे बरसतिया गांव मे आधा दर्जन आदिवासियो के घरो को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलहाल हाथियो का झुंड करौं प्रखण्ड के जोडामो मे है. गौरतलब है कि जंगली हाथियों का झुंड शनिवार की रात करीब 11 बजे मधुपुर शहर के मीना बाजार व पथलचप्टी मुहल्ले में घुस गया. हाथियों के शहर में घुसने की जानकारी से दोनों ही मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल है. हाथियों का झुंड दो अलग-अलग भागों में बंट गया है. एक झुंड पत्थरचपटी के साधु संघ कोठी में घुसा है. हाथियों के डर से मुहल्लेवालों ने जगह-जगह आग जलाया है. वन विभाग व पुलिस के अधिकारी हाथियों पर नजर रखे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










