Oppo Reno 16 और Reno 16c की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कैमरा डिटेल्स भी आई सामने
oppo reno 16 सीरीज (Photo: OPPO)
Oppo जल्द ही भारत में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में ऐसे कैमरे दिए जाएंगे जिनसे फोटो और वीडियो बेहतर आएंगे. फोन में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो तस्वीरों को और शानदार बनाने में मदद करेंगे. इसके साथ एक खास मैग्नेटिक एक्सेसरी भी आएगी.
Oppo की नई Reno 16 Series भारत में 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज में Reno 16 और Reno 16c शामिल होंगे. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन फोन्स के कैमरा फीचर्स की झलक दिखा दी है. Oppo Reno 16 Series तीन शानदार रंगों में भी उपलब्ध होगा. आइए इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स जानते हैं.
Oppo Reno 16 के कैमरा डिटेल्स
Oppo Reno 16 के पीछे कुल 3 कैमरे मिलेंगे. इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा भी दिया जाएगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 85mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ के साथ आएगा. वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद होगा, जिससे आप एक ही फ्रेम में ज्यादा से ज्यादा व्यू कैप्चर कर सकेंगे.
Oppo Reno 16c के कैमरा डिटेल्स
वहीं Oppo Reno 16c में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें वही 50MP का मेन कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा. लेकिन इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो पंच-होल डिस्प्ले के अंदर फिट होगा.
कंपनी का दावा है कि यह फ्रंट कैमरा 100 डिग्री का वाइड फील्ड ऑफ व्यू ऑफर करेगा. इसकी मदद से ग्रुप सेल्फी लेना और भी आसान हो जाएगा. कैमरा सेटअप के साथ डुअल LED फ्लैश भी मिलेगा. खास बात यह है कि Oppo Reno 16 सीरीज के सभी फोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.
Oppo Reno 16 सीरीज के साथ आएगी एक अनोखी मैग्नेटिक एक्सेसरी
Oppo Reno 16 सीरीज सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि कई क्रिएटिव फीचर्स के साथ आने वाली है. इस सीरीज में Dual-View Video 2.0, Popout 2.0, Pop Cam और AI Remix Collage जैसे फीचर्स मिलेंगे. इनकी मदद से फोटो और वीडियो बनाना कहीं ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा.
सबसे खास बात है नया Oppo Bubble एक्सेसरी, जिसे कंपनी फोन के साथ लॉन्च करने वाली है. यह एक मैग्नेटिक एक्सेसरी है जो फोन के पीछे आसानी से अटैच हो जाएगी. इसमें 1.73-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फोन के लिए एक सेकेंडरी स्क्रीन की तरह काम करेगी.
Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे Oppo Reno 16 सीरीज
भारत में Oppo Reno 16 सीरीज की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स लाइव हो चुकी हैं. इससे यह कन्फर्म हो गई है कि स्मार्टफोन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (Amazon और Flipkart) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इस सीरीज को Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश करेगी.
यह भी पढ़ें: प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition, जानें कीमत और फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










