बैंकों के निजीकरण व विलय की हो रही साजिश

Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक कमजोर संगठन को मजबूत करने पर जोर : डीजीएम यूनियन व बैंक प्रबंधन एक दूसरे के पूरक : एनपीए पर सरकार नहीं बना रही कानून : डी मित्रा देवघर : होटल आम्रपाली क्लार्क इन के सभागार में ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की तिमाही बैठक हुई. […]

विज्ञापन

ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की बैठक

कमजोर संगठन को मजबूत करने पर जोर : डीजीएम
यूनियन व बैंक प्रबंधन एक दूसरे के पूरक :
एनपीए पर सरकार नहीं बना रही कानून : डी मित्रा
देवघर : होटल आम्रपाली क्लार्क इन के सभागार में ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की तिमाही बैठक हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद बैंक देवघर मंडल के डीजीएम सुदेश कुमार ने कहा कि किसी भी बैंक का यूनियन और बैंक प्रबंधन दोनों एक दूसरे के पूरक हैं. उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में एसोसिएशन कमजोर होता दिख रहा है. ऐसे में हम सभी को चाहिए कि संगठन को और मजबूत करें. इस दिशा में सभी की सहभागिता जरूरी है.
निजीकरण बरदाश्त नहीं : राव
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके राव ने कहा कि बैंकों के निजीकरण की साजिश रची जा रही है. केंद्र सरकार बैंक को निजीकरण की ओर ले जाने पर अमादा है. एसोसिएशन इसका हर स्तर पर विरोध करेगा. बैंकों का निजीकरण किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं होगा. इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री डी मित्रा ने कहा कि सरकार बैंकों को विलय करने की साजिश कर रही है. लेकिन एनपीए पर कोई कदम नहीं उठा रही है. और न ही कोई कानून बनाकर इसे पाटने की कोशिश कर रही है. ऐसे में सरकार की नीति बैंकों के खिलाफ है. सरकार बैंकों पर अनावश्यक दवाब बना रही है. यह बैंक के हित में नहीं है. इस बैठक में केंद्र सरकार के निर्णय और बैंक के भविष्य पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में कहा गया है संघ के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इस दृष्ट से संघ की यह बैठक अहम माना जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola