देवघर-चकाई मुख्य पथ पर डिगरिया पहाड़ घाटी में हुई घटना, हाइवा ने बस में मारी टक्कर, 65 यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

देवघर/जसीडीह: देवघर-चकाई मुख्य पथ पर जसीडीह थानांतर्गत डिगरिया पहाड़ की घाटी में अहले सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालुओं से भरी बस में सामने से एक हाइवा ने टक्कर मार दी. घटना में बस में सवार महिला, बच्चे सहित 65 श्रद्धालु घायल हो गये. दुर्घटना में श्रद्धालुओं के बस के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. […]

विज्ञापन
देवघर/जसीडीह: देवघर-चकाई मुख्य पथ पर जसीडीह थानांतर्गत डिगरिया पहाड़ की घाटी में अहले सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालुओं से भरी बस में सामने से एक हाइवा ने टक्कर मार दी. घटना में बस में सवार महिला, बच्चे सहित 65 श्रद्धालु घायल हो गये. दुर्घटना में श्रद्धालुओं के बस के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. सभी घायलों काे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

मामले की जानकारी होते ही अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार सहित डॉ सीके शाही, डॉ अमरीश ठाकुर, डॉ दिवाकर पासवान व ड्रेसर अरुण कापरी पहुंचे. इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ एहसान उत तोहिद के साथ मिलकर घायलों का इलाज किया गया. इलाज के बाद डॉक्टरों ने बस चालक मो इरशाद व महिला श्रद्धालु विभा देवी की हालत गंभीर बतायी है.

आ रहे थे बाबाधाम
घायलों के अनुसार वे लोग चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से रुपेश व रितेश का मुंडन कराने बाबाधाम आ रहे थे. अधिकांश लोग एक ही परिवार के थे, जबकि उनलोगों के साथ हजारीबाग जिले के बड़कागांव, केरेडारी व रामगढ़ जिले के गिद्दी के भी रिश्तेदार बस पर सवार थे.
घायलों में ये सभी शामिल
घायलों में थानी देवी, संतोष कुमार, पैरो देवी, बस चालक मो इरशाद, विभा देवी, कलावती देवी, रानी देवी, अंशू, निकू, संके, फागो देवी, देवंती देवी, मोहन साव, ऑटो देवी, चंदलाल, अमृत साव, सोनी देवी, सोगरी देवी, अशोक साव, अजय कुमार, गुंजर देवी, शांति देवी, फगुनी देवी, दहनी देवी, सोनी देवी, भुवन साव, आशा देवी, सोनी देवी, चंचल कुमारी, संजय साव, संतोष ठाकुर, सोनी देवी, सोहरी देवी, चौधरी साव, मंजू देवी, रीना देवी, फुलदेव भगत, चमन साव, बालो साव, संजय कुमार सिंह, हारो साव, डुमन साव, धनी साव, दिलीप कुमार, रोशन कुमार, गंगा कुमारी, बेबी देवी, युगनी देवी, रिशु कुमार, शिवम कुमार, प्यासो देवी, सहोदरी देवी, प्रमीला कुमारी, सोनू कुमार, गंगा उरांव व शिवदयाल शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola