24 घंटे में हो चारों आरोपितों की गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बिजली विभाग के जेइ सुरेंद्र कुमार गुप्ता के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को विद्युत विभाग का प्रतिनिधिमंडल अनुमंडलाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता से मिला. इस दौरान कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने एसडीअो से 24 घंटे के अंदर घटना के […]

विज्ञापन
देवघर : बिजली विभाग के जेइ सुरेंद्र कुमार गुप्ता के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को विद्युत विभाग का प्रतिनिधिमंडल अनुमंडलाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता से मिला. इस दौरान कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने एसडीअो से 24 घंटे के अंदर घटना के चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने, वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियारों का लाइसेंस रद्द करने समेत कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की. वहीं अनुमंडलाधिकारी ने कानून सम्मत कार्रवाई करने व लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया है.

प्रतिनिधिमंडल में विद्युत सहायक अभियंता शेखर सुमन, कनीय अभियंता अरविंद कुमार, राम सुंदर राम, सुरेंद्र गुप्ता व जेई चतुरी महतो शामिल थे.
कार्यालय में किया गया विचार-विमर्श
इससे पहले सभी विद्युत अभियंता व कर्मचारी कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में जुटे. जहां कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में घंटों विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तीन सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया. मांग पत्र में 24 घंटे के अंदर घटना के चारों आरोपितों की गिरफ्तारी करने, डयूटी कर रहे विभागीय कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने व घटना में प्रयुक्त हथियारों का लाइसेंस रद्द किये जाने की मांग शामिल है. मांगे नहीं मानने पर शहर में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा करने की बात कही गयी. बैठक में एई व जेई समेत विद्युत कर्मचारी संघ के राजू सिंह, मदन प्रसाद सिंह, राजू भदानी, नागेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola