सरेशाम बैंककर्मी की मोबाइल छिनतई
देवघर. एसबीआइ ज्ञानार्जन शाखा बरमसिया में कार्यरत जमशेदपुर अंतर्गत आदित्यपुर निवासी मृत्युंजया कुमारी के हाथ से बाइक सवार बदमाश सरेशाम मोबाइल छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में मृत्युंजया ने अज्ञात तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के विरुद्ध नगर थाना में शिकायत दी है. जिक्र है कि शाम करीब 7:30 बजे वह कार्यालय से निकलकर […]
देवघर. एसबीआइ ज्ञानार्जन शाखा बरमसिया में कार्यरत जमशेदपुर अंतर्गत आदित्यपुर निवासी मृत्युंजया कुमारी के हाथ से बाइक सवार बदमाश सरेशाम मोबाइल छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में मृत्युंजया ने अज्ञात तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के विरुद्ध नगर थाना में शिकायत दी है. जिक्र है कि शाम करीब 7:30 बजे वह कार्यालय से निकलकर आ रही थी.
उसी क्रम में बरमसिया एसबीआइ एटीएम के समीप पहुंची ही थी कि आरोपितों ने उसके हाथ से मोबाइल छिनतई कर ली और आगे की तरफ भाग निकले. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










