चेंबर के चुनाव की प्रक्रिया 20 से

Updated:
विज्ञापन

देवघर : संताल परगना चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक श्रीश्याम कीर्तन मंडल के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्ष विनोद सुल्तानिया ने की. बैठक में मुख्य रूप से नये कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल सात जून 2017 को […]

विज्ञापन
देवघर : संताल परगना चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक श्रीश्याम कीर्तन मंडल के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्ष विनोद सुल्तानिया ने की. बैठक में मुख्य रूप से नये कार्यकारिणी के गठन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.
इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल सात जून 2017 को समाप्त हो रहा है इसलिए इसके पूर्व नयी कार्यकारिणी गठित कर लिया जाये. द्विवार्षिक आमसभा की बैठक तथा नये कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि 28 मई 2017 निर्धारित की गयी है. नये कार्यकारिणी का गठन लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव या सर्वसम्मति से होगा. आमसभा से अध्यक्ष, महासचिव एवं 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा. चुने गये 13 कार्यकारिणी सदस्यों में से उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चुनाव नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में उसी दिन किया जायेगा. चुनाव की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी. मतदान व परिणाम 28 मई को होगा. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी : ओम प्रकाश छावछरिया व सहायक चुनाव पदाधिकारी: बजरंग बथवाल व विभूति ठाकुर को बनाया गया है.
संताल फेडरेशन में संताल परगना चेंबर शामिल नहीं
बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले दिनों एक चेंबर द्वारा एकतरफा संताल परगना फेडरेशन ऑफ चेंबर अॉफ कामर्स बनाने की घोषणा की. जिसमें यह भी कहा गया था कि संताल परगना के सभी चेम्बर इसमें शामिल हैं. लेकिन संताल परगना चेंबर उक्त घोषणा में शामिल नहीं था.
चेंबर का मानना है कि फेडरेशन के व्यापक स्वरूप एवं सदस्यता की स्थिति तथा संताल परगना के सभी चेेंबरों की उपस्थिति के बिना हम ऐसे किसी फेडरेशन गठन के पक्ष में नहीं हैं. बैठक में महासचिव आलोक कुमार मल्लिक के अलावा उपाध्यक्ष प्रमोद छावछरिया, संयुक्त सचिव पीयूष जायसवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यगण पवन कुमार टमकोरिया, बिभुति ठाकुर, उमेश राजपाल, अरूण साह, संजीव अग्रवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, संजीव झा, एवं संजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
इमर्जिंग देवघर अब सितंबर-अक्तूबर में
यह भी निर्णय लिया गया कि इमर्जिंग देवघर का कार्यक्रम जो 27 एवं 28 मई 2017 को प्रस्तावित था, उसे ग्रीष्मावकाश, शादी के मौसम एवं सरकार के प्रशासनिक सलाह पर तत्काल स्थगित कर दिया गया है. अब यह प्रोगाम श्रावणी मेला के पश्चात सितंबर-अक्तूबर माह में आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola