वायुसेना भरती रैली: अभ्यर्थियों को बस, ऑटो व होटल में मिलेगी छूट
देवघर: वायुसेना भरती रैली 23 अप्रैल से देवघर कॉलेज मैदान में शुरू होगी. संताल परगना के सभी जिलों से भरती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बस, ऑटो व होटल के किराये में छूट दी जायेगी. शुक्रवार डीसी अरवा राजकमल ने बस ऑनर, टेंपो ऑनर व होटल मालिकों के साथ बैठक की. बैठक में […]
डीसी ने कहा कि अगर बस, ऑटो व होटल संचालक अभ्यर्थियों से कोई प्रमाण मांगें तो उन्हें सकारात्मक ढंग से सहयोग करें. चूंकि सामाजिक दायित्व को देखते हुए बस, ऑटो व होटल संचालक अभ्यर्थियों को छूट दे रहे हैं. डीसी ने कहा कि 23 अप्रैल को अधिक भीड़ होने की संभावना है, इसलिए पहले दिन व्यवस्था ठोस रखनी है. डीसी ने बताया कि 27 अप्रैल तक वायुसेना भरती रैली आयोजित होगी. देवघर कॉलेज में पेयजल, बिजली व स्वास्थ्य की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिया गया है. पंडाल का निर्माण अंतिम चरण पर है. बैठक में होटल ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी जीवन प्रकाश, बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री बिनोद झा, टेंपो एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया झा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










