अब MacBook और iPad खरीदने के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, Apple ने 1 लाख रुपये तक बढ़ाए दाम

Updated:
विज्ञापन

MacBook Air

Apple ने भारत में MacBook, iPad, Apple TV और HomePod समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. MacBook Pro M5 Max की कीमत 1 लाख रुपये तक बढ़ गई है, जबकि MacBook Air, Mac Mini, iPad Air, iPad Mini और HomePod सीरीज भी अब पहले से काफी महंगी हो चुकी है.

विज्ञापन

अगर आप नया MacBook या iPad खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर अब पहले से कहीं ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. क्योंकि, Apple ने भारत में अपने MacBook और iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने कई मॉडल्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिनमें कुछ डिवाइस अब पहले के मुकाबले 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं. नई कीमतें Apple India की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई हैं.

MacBook Air की कीमत में 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Apple के M5 चिपसेट वाले 13-इंच MacBook Air की लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1,49,900 रुपये हो गई है. यानी इस मॉडल पर ग्राहकों को 30,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं 15-इंच MacBook Air की कीमत भी 1,44,900 रुपये से बढ़कर 1,79,900 रुपये हो गई है. इस मॉडल की कीमत में 35,000 रुपये का इजाफा किया गया है.

MacBook Pro पर सबसे बड़ा असर

कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी MacBook Pro सीरीज में देखने को मिली है. M5 चिप और 16GB RAM वाले 14-इंच MacBook Pro की लॉन्च कीमत 1,69,900 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 2,39,900 रुपये कर दिया गया है. यानी इस मॉडल की कीमत में सीधे 70,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं 14-इंच MacBook Pro के M5 Max वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक का इजाफा किया गया है. इसकी कीमत पहले 3,99,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 4,99,900 रुपये है गई है. इसके अलावा Mac Mini M4 की कीमत भी 59,900 रुपये से बढ़कर 94,900 रुपये हो गई है.

बजट MacBook Neo भी हुआ महंगा

Apple का बजट लैपटॉप MacBook Neo की कीमत बढ़ा दी गई है. कंपनी ने इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. पहले यह लैपटॉप 69,900 रुपये में उपलब्ध था, जबकि अब इसकी नई कीमत 79,900 रुपये हो गई है. यह मॉडल खासतौर पर छात्रों और पहली बार MacBook खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था.

iPad Air और iPad Pro की कीमतों में भी बड़ा बदलाव

Apple ने अपने iPad लाइनअप की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. M4 प्रोसेसर वाले 11-इंच iPad Air की लॉन्च कीमत 64,900 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 89,900 रुपये हो गई है. यानी इस टैबलेट की कीमत 25,000 रुपये बढ़ गए हैं. इसके अलावा M5 चिप और 256GB स्टोरेज वाले iPad Pro की कीमत भी बढ़ा दी गई है. पहले यह मॉडल 99,990 रुपये में लॉन्च हुआ था, जबकि अब इसकी कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है. यानी ग्राहकों को इस मॉडल के लिए 39,910 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं, iPad (11th Gen) की कीमत 39,900 रुपये से बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है. वहीं iPad Mini अब 49,900 रुपये की बजाय 69,900 रुपये में मिलेगा.

Apple TV और HomePod की भी बढ़ गई कीमत

Apple ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. Apple TV 4K की कीमत 14,900 रुपये से बढ़कर 25,900 रुपये हो गई है. वहीं HomePod अब 32,900 रुपये की जगह 44,900 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा, HomePod Mini की कीमत भी 10,900 रुपये से बढ़ाकर 15,900 रुपये कर दी गई है. यानी Apple के होम एंटरटेनमेंट और स्मार्ट स्पीकर पोर्टफोलियो के सभी प्रमुख प्रोडक्ट्स अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं.

iPhone की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

फिलहाल Apple ने iPhone की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone 17 का बेस वेरिएंट अब भी 82,900 रुपये की लॉन्च कीमत पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, 48MP ट्रिपल कैमरा और A19 Pro चिप वाले प्रीमियम फोन पर बड़ा ऑफर

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola