सहरसा में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? मॉडल सदर अस्पताल ने जारी किया OPD और इमरजेंसी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa Sadar Hospital Roster: सहरसा सदर अस्पताल जाने से पहले पढ़ें यह खबर. आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानिए पूरा OPD और इमरजेंसी शेड्यूल.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

विज्ञापन

Saharsa Sadar Hospital Roster: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव गृह और एसएनसीयू समेत सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और इलाज उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में मरीज अस्पताल आने से पहले संबंधित विभाग और चिकित्सक की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

गायनी विभाग में आज रहेंगी डॉ विभा कुमारी, महिला मरीजों को मिलेगा लाभ

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में शुक्रवार को महिला मरीजों के इलाज के लिए डॉ विभा कुमारी की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल के गायनी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जांच और परामर्श के लिए पहुंचती हैं. महिला चिकित्सक की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है.

OPD में इन डॉक्टरों से मिलेगा परामर्श

शुक्रवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ प्रभात रंजन, अस्थि विभाग में डॉ अनिल कुमार और शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव मरीजों को देखेंगे. वहीं दंत बाह्य विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल अपनी सेवाएं देंगे.

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये रखा गया है.

Saharsa Sadar Hospital Roster: इमरजेंसी और प्रसव गृह में 24 घंटे मिलेगी सुविधा

आपातकालीन कक्ष में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निकेश कुमार सिंह, दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक डॉ अनिल कुमार और डॉ सूरज कुमार तथा रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ शिवम कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

वहीं आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ कुमारी पल्लवी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ प्रभा वर्मा और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ रंभा कुमारी ड्यूटी पर रहेंगी.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

ऑन कॉल सेवाओं के लिए भी चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल प्रशासन ने सर्जन ऑन कॉल के लिए डॉ सुशील कुमार आजाद और फिजिशियन ऑन कॉल व आईसीयू सेवा के लिए डॉ अखिलेश्वर प्रसाद को तैनात किया है, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन