सहरसा में स्थानांतरित शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा उठा, गृह प्रखंड के नजदीक पदस्थापन की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो - शिक्षा मंत्री से मिलते अंजना सिंह  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा में प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव अंजना सिंह ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की. उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को उनके गृह क्षेत्र से दूर पदस्थापित किए जाने की समस्या को उठाया और गृह प्रखंड के नजदीक नियुक्ति की मांग की.

विज्ञापन

सहरसा. प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव अंजना सिंह ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर स्थानांतरण के बाद सहरसा पहुंचे शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को उनके गृह क्षेत्र से दूर पदस्थापित किए जाने, आवागमन की परेशानी और परिवार से दूर रहने की समस्या को प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

गृह प्रखंड के नजदीक पदस्थापन की मांग

अंजना सिंह ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि स्थानांतरित शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें यथासंभव उनके गृह प्रखंड अथवा घर के नजदीक पदस्थापित करने की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद कई शिक्षक अपने परिवार से दूर हो गये हैं, जिससे उन्हें रोजाना आवागमन सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शिक्षकों की समस्याओं पर मंत्री ने दिया आश्वासन

मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है. उन्होंने शिक्षकों को उनके घर के नजदीक पदस्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जाने की बात कही.

संघ की पहल से शिक्षकों में खुशी

इधर, स्थानांतरित शिक्षकों ने प्रदेश सचिव अंजना सिंह द्वारा उनकी समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखने पर खुशी जतायी. शिक्षकों ने कहा कि स्थानांतरण के बाद सामने आ रही परेशानियों को संघ की ओर से प्रमुखता से उठाया जाना उनके लिए राहत की बात है. शिक्षकों को उम्मीद है कि सरकार के स्तर से उनकी पदस्थापन संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन