स्वतंत्रता दिवस पर हाई मास्ट पोल रहा बिना तिरंगे के, नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

सूना पड़ा हाई मास्ट पोल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनवर्षाराज नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही, स्वतंत्रता दिवस पर हाई मास्ट पोल पर नहीं लहराया तिरंगा। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश।

विज्ञापन

सोनवर्षाराज (सहरसा) : स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सोनवर्षाराज नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही सामने आयी. नगर पंचायत स्थित सर हरिवल्लभ इंस्टीट्यूशन उच्च विद्यालय मैदान में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए हाई मास्ट तिरंगा पोल पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया. राष्ट्रीय पर्व के दिन हाई मास्ट पोल बिना तिरंगे के सूना पड़ा रहा. इसे देखकर स्थानीय लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गयी.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के प्रमुख स्थलों की सजावट और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी पहले से की जाती है. ऐसे में प्रमुख स्थल पर लगे हाई मास्ट तिरंगा पोल पर ध्वज नहीं लगाया जाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है. लोगों ने कहा कि जिस दिन पूरा देश देशभक्ति की भावना से तिरंगे को सलामी देता है, उसी दिन प्रमुख स्थल पर लगा तिरंगा पोल बिना ध्वज के रहना दुर्भाग्यपूर्ण है.

कुछ माह पहले फट गया था तिरंगा

बताया जाता है कि हाई मास्ट पोल पर पूर्व में लगाया गया तिरंगा कुछ माह पहले फटकर क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज को पोल से उतार लिया गया. इसके बावजूद स्वतंत्रता दिवस तक नया तिरंगा लगाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी.

एक दिन पहले निकाली थी तिरंगा यात्रा

गौरतलब है कि नगर पंचायत कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी. इसमें नगर पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी शामिल हुए थे. यात्रा के माध्यम से लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश दिया गया था.

लेकिन इसके अगले ही दिन राष्ट्रीय पर्व पर प्रमुख स्थल पर स्थित हाई मास्ट तिरंगा पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जा सका. स्थानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की.

भूलवश नहीं लगाया गया तिरंगा : कार्यपालक पदाधिकारी

मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि भूलवश हाई मास्ट पोल पर तिरंगा नहीं लगाया जा सका. उन्होंने कहा कि पोल पर तिरंगा लगवा दिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन