राजेश राजपाल के खिलाफ जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देवघर: देवघर कोर्ट के अधिवक्ता ललित कुमार झा ने नगर थाना में जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में राजेश राजपाल को आरोपित बनाया गया है. घटना 18 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है. प्राथमिकी में जिक्र है कि कास्टर टाउन होटल बैद्यनाथ गया, जहां राजेश राजपाल […]

विज्ञापन
देवघर: देवघर कोर्ट के अधिवक्ता ललित कुमार झा ने नगर थाना में जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में राजेश राजपाल को आरोपित बनाया गया है. घटना 18 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है. प्राथमिकी में जिक्र है कि कास्टर टाउन होटल बैद्यनाथ गया, जहां राजेश राजपाल से मुलाकात हुई. राजेश ने उससे पैसा लिया था और बदले में चेक दिया था.

पैसा मांगने पर होटल के अंदर बुलाकर उसने गला दबा दिया व मारने की कोशिश की. किसी तरह जान बचाकर ललित इलाज कराने अस्पताल पहुंचे. इसके बाद शिकायत देने वह थाना पहुंचा. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 239/17 भादवि की धारा 341, 323, 342, 307 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola