हैंडराइटिंग का नमूना नहीं भेज सकी पुलिस

Published at :30 Oct 2013 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
हैंडराइटिंग का नमूना नहीं भेज सकी पुलिस

देवघर: चांदनी मर्डर मिस्ट्री कांड में सुसाइडल नोट की जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब के हेंडराइटिंग एक्सपर्ट द्वारा फिर से मांगे गये मृतका व आरोपित के हस्ताक्षर का नमूना पुलिस द्वारा नहीं भेजा जा सका है. लैब द्वारा पुन: तीन प्रतियों में दोनों के हस्ताक्षर का नमूना करीब एक माह पूर्व ही मांगा गया […]

विज्ञापन

देवघर: चांदनी मर्डर मिस्ट्री कांड में सुसाइडल नोट की जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब के हेंडराइटिंग एक्सपर्ट द्वारा फिर से मांगे गये मृतका व आरोपित के हस्ताक्षर का नमूना पुलिस द्वारा नहीं भेजा जा सका है.

लैब द्वारा पुन: तीन प्रतियों में दोनों के हस्ताक्षर का नमूना करीब एक माह पूर्व ही मांगा गया है. इस संबंध में सेंट्रल फोरेंसिक लैब द्वारा देवघर पुलिस को एक महीने पूर्व ही पत्र मिला था. इतने दिनों बाद भी हस्ताक्षर नमूना पुलिस कलेक्ट नहीं कर पायी है. मृतका चांदनी के हस्ताक्षर का नमूना लेने के लिए कांड के आइओ 21 अक्तूबर को बाजला कॉलेज पहुंचे थे.

इस संबंध में प्राचार्य को आवेदन भी दिया था. दशहरा के पूर्व कोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में आइओ ने कांड के आरोपित चांदनी की सहेली से सुसाइडल नोट को तीन प्रति में बनवाया गया था. वहीं उस पर हस्ताक्षर भी बनवाया था. सारी प्रक्रिया पूरी कर सीलबंद लिफाफे में नमूना को पुन: सेंट्रल फोरेंसिक लैब कोलकाता भेजा जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola