संवाददाता, देवघरपंडित सुरनाथ झा की पुण्य स्मृति पर एसजे एकेडमी में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सिन्हा ने गणेश वंदना से की. इसके बाद श्रीमन, सलोनी, साक्षी, रोशनी, साहिल, आयशा, झिलमिल, राज नंदिनी, मानसी, प्राची, कोमल, अमन, स्वाति, ईशा, पलक, प्रीति आदि ने एकला चलो रे…, तोरा मन दर्पण कहलाए…, तु कितनी अच्छी है…, जिंगल बेल आदि एक से बढ़ कर एक भजन व कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सह गायक रूप नारायण खवाड़े उर्फ झलक दा के दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यार्थियों ने माला पहना कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस अवसर पर प्राचार्य शेखरनाथ झा, उप प्राचार्य ब्रजेश करमहे, सरोज झा, ताप्ति मित्रा, शंकर झा, कार्तिक मिश्रा, साधना, स्नेहलता आदि उपस्थित थे.
लेटेस्ट वीडियो
एसजे एकेडमी में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
संवाददाता, देवघरपंडित सुरनाथ झा की पुण्य स्मृति पर एसजे एकेडमी में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सिन्हा ने गणेश वंदना से की. इसके बाद श्रीमन, सलोनी, साक्षी, रोशनी, साहिल, आयशा, झिलमिल, राज नंदिनी, मानसी, प्राची, कोमल, अमन, स्वाति, ईशा, पलक, […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
