तीन युवक गिरफ्तार, पांच मोबाइल सिमकार्ड, एटीएम व पासबुक बरामद
Updated at : 17 Feb 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं गांव निवासी डब्लू कुमार से 12 फरवरी को यूपीआइ के माध्यम 13 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी. इसकी शिकायत डब्लू के रिश्तेदार ने देवघर साइबर थाने में दी थी, जिसमें त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस को साइबर आरोपितों का […]
विज्ञापन
देवघर : बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं गांव निवासी डब्लू कुमार से 12 फरवरी को यूपीआइ के माध्यम 13 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी. इसकी शिकायत डब्लू के रिश्तेदार ने देवघर साइबर थाने में दी थी, जिसमें त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस को साइबर आरोपितों का लोकेशन सारवां थाना क्षेत्र का मिला.
इसी आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में सारवां थाना क्षेत्र के हेठ सरपत्ता गांव में छापेमारी की गयी. मौके पर से अंदू कुमार दास, प्रदीप कुमार दास व मंटू दास को गिरफ्तार किया गया.
इनलोगों के पास से पांच मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, एक चेकबुक व छह सिमकार्ड बरामद किया गया है. इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल में यूपीआइ फ्रॉड के साक्ष्य भी मिले हैं. गिरफ्तार इन तीनों से साइबर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. छापेमारी टीम में साइबर थाने के पीएसआइ शैलेश पांडेय, सुमन कुमार व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




