पत्नी रहने लगी मायके आने से इनकार, केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 3:42 AM
देवघर : सीजेएम की अदालत में देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी हैदर अंसारी ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पत्नी खुशबू खातून के अलावा निस्तार मियां, मौसमी अंसारी, जहरी बीबी व जहीरन बीबी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादी की शादी खुशबू के साथ एक साल […]
देवघर : सीजेएम की अदालत में देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी हैदर अंसारी ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पत्नी खुशबू खातून के अलावा निस्तार मियां, मौसमी अंसारी, जहरी बीबी व जहीरन बीबी को आरोपित किया है.
दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादी की शादी खुशबू के साथ एक साल पहले हुई थी. शादी के बाद एक बेटी पैदा हुई. परिवादी की पत्नी मायके गयी, तो वहीं रहने लगी. पति विदाई के लिए गया तो ससुराल वाले साफ तौर पर विदाई से इनकार कर गये.
कुछ दिनों के बाद सभी आरोपित परिवादी के घर आये व जबरन घर से सारा सामान लेकर चल दिये. थाना में शिकायत नहीं लेने पर पति ने कोर्ट की शरण ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










