Deoghar news : साइबर ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने मोहनपुर में की छापेमारी, आरोपी फरार

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन

गुजरात पुलिस चालीस हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में जांच के लिए शनिवार को मोहनपुर पहुंची और मोहनपुर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में छापेमारी की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. गुजरात पुलिस चालीस हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में जांच के लिए शनिवार को मोहनपुर पहुंची और मोहनपुर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने चितरपोका गांव निवासी ललित कुमार की गिरफ्तारी के लिए उसके घर व संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस टीम घोरमारा इलाके में भी कैंप कर संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुजरात के सूरत जिले के एक व्यवसायी से साइबर अपराधियों ने लोन दिलाने का झांसा देकर चालीस हजार रुपये की ठगी कर ली थी. पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले को लेकर सूरत स्थित सचिन जी आईडीसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद गुजरात पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चितरपोका गांव निवासी युवक की संलिप्तता सामने आयी थी. इसके बाद गुजरात पुलिस टीम मोहनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola