Deoghar News : लंबित वादों को जल्द निबटायें, जनहित के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं : डीसी

समाहरणालय सभागार में अलग-अलग विभागों की तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में अलग-अलग विभागों की तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. इनमें विधि से जुड़े लंबित मामलों, भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं तथा शिक्षा विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सामान्य प्रशासन, विधि, अनुकंपा तथा उच्च न्यायालय से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने प्रखंडवार लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि जनहित और प्रशासनिक कार्यों में देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का वर्गीकरण कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने पीआइएल, डब्लूपीएस तथा उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से संबंधित मामलों में दायर किए जाने वाले प्रति शपथ पत्रों की विभागवार समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में अब तक प्रति शपथ पत्र दायर नहीं किया गया है, उनमें अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में विधि शाखा प्रभारी, सभी बीडीओ, सीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
भूमि संरक्षण विभाग : तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक और डीप बोरिंग योजनाओं के काम में तेजी लायें
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक और डीप बोरिंग योजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए. बैठक में डीसी ने कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत पंपसेट और मिनी ट्रैक्टर वितरण से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लायें, जल्द से जल्द उनका अनुमोदन करें ताकि पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके. इससे पूर्व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संचालित तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक निर्माण तथा डीप बोरिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.स्कूल के बच्चों को समय पर मिले पोशाक किट : डीसी
समाहरणालय में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सरकारी विद्यालयों में पोशाक किट वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण, डिजी साथ पोर्टल में प्रविष्टि तथा आवासीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जेएसएलपीएस की दीदियों के समूहों द्वारा तैयार की जा रही पोशाक किट का वितरण सत्र की शुरुआत में ही सुनिश्चित करें. इसके लिए शिक्षा विभाग और जेएसएलपीएस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें. बैठक में बताया गया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की सभी छात्राओं और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोशाक उपलब्ध करायी जाती है. इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है. बैठक में डीडीसी, डीइओ, डीएसइ, जिला कोषागार पदाधिकारी, जेएसएलपीएस और बैंक के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.हाइलाइट्स
लंबित मामलों, विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की डीसी ने की समीक्षाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




