एम्स के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए दिया गया शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे एम्स की क्लासेस में प्रैक्टिकल अध्यययन के लिए सदर अस्पताल की ओर से बुधवार को शव उपलब्ध कराया गया. इस अज्ञात शव को ले जाने के लिए देवघर एम्स के डॉक्टर डॉ अभिज्ञान और डॉ विनिता कुमारी सदर अस्पताल पहुंचे व देवघर पोस्टमाटर्म हाउस से एसडीओ के […]
विज्ञापन
देवघर : पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे एम्स की क्लासेस में प्रैक्टिकल अध्यययन के लिए सदर अस्पताल की ओर से बुधवार को शव उपलब्ध कराया गया. इस अज्ञात शव को ले जाने के लिए देवघर एम्स के डॉक्टर डॉ अभिज्ञान और डॉ विनिता कुमारी सदर अस्पताल पहुंचे व देवघर पोस्टमाटर्म हाउस से एसडीओ के आदेशानुसार सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 35 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष के शव को ले गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
सदर अस्पताल के लिपिक चितरंजन विश्वकर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को अज्ञात पुरुष को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी थी. उसकी मौत के बाद एम्स को सूचना देकर शव दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन