पत्नी की हत्या के आरोप में शिक्षक पति गिरफ्तार
मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव का मामला
मधुपुर. थाना क्षेत्र के चरपा गांव में दहेज की मांग पूरी नही होने पर नेहा कुमारी (23) नामक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा हत्या किये जाने के आरोप में पुलिस ने उसके पति शिक्षक सुमेश कुमार पाठक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. मामले में मृतका के पिता ने दहेज में चारपहिया वाहन व जेवरात की मांग पूरा नहीं करने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया था. मृतका के पिता दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत भोड़ाबाद गांव निवासी दिनेश प्रसाद ठाकुर ने अपनी बेटी नेहा की निर्मम हत्या का आरोप उसके पति, सास, श्वसुर, ननद पर लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था कि उसकी बेटी नेहा का विवाह मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव निवासी सुमेश कुमार पाठक पिता हृदय पाठक से हुआ था. बेटी ने पिछले नौसितंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद 26 फरवरी को मायके से बेटी का श्वसुर हृदय पाठक विदा करके अपने घर चरपा लाया था. दो मार्च सोमवार को सूचना मिली कि उसकी बेटी की स्थिति गंभीर है. सूचना पर वे अपने बड़े भाई के साथ सपरिवार पहुंचे तो देखा उसकी बेटी मर चुकी है. ससुराल वाले शादी के बाद से ही चारपहिया वाहन व जेवर की मांग कर रहे थे. बताया कि शादी के समय भी अपनी बेटी को 10 से 12 भर सोने का जेवरात दिया था. एकमात्र पुत्री को शादी के समय अपने से जितना हो सका था दिया था. इसके बाद भी उसकी बेटी को सास, श्वसुर, बॉबी देवी, लता देवी, पति अजीत कुमार के द्वारा निर्ममता पूर्वक मार दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए