Deoghar news : भागवत कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : भागवत कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

देवघर प्रखंड की शंकरी पंचायत के देवपुर गांव में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत की गयी. इस मौके पर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व कन्याओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. देवघर प्रखंड की शंकरी पंचायत अंतर्गत देवपुर गांव में नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत शुक्रवार से की गयी. भागवत कथा को लेकर गांव की सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं कलश शोभायात्रा में भी शामिल हुईं. कलश यात्रा कथा स्थल से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बसमनडीह स्थित डढ़वा नदी पहुंची, जहां पुरोहित ने विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा और कथा स्थल पहुंचे, जिसके बाद आचार्य के सान्निध्य में पंडितों ने पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किया. कलश यात्रा के दौरान उच्च ध्वनि यंत्रों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना रहा. शनिवार से 13 मार्च तक प्रतिदिन भागवत परायण, भागवत प्रवचन व संगीतमय राम कथा का आयोजन होगा. भागवत कथा कथावाचक अवधेश पांडे व संगीतमय राम कथा महेंद्र शास्त्री सुनायेंगे. इसके साथ ही 14 मार्च को पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ ही भंडारा का आयोजन किया जायेगा. मौके पर अमूल्य कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, अचल कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, विशाल कुमार, अमन कुमार, अतुल आनंद, अभिनव आनंद, प्रणय कुमार सिन्हा, अंकन आनंद, आयुष आनंद, आयोन सिन्हा, चैतन्या सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola