रविवार को फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक, ट्रेनों के समय में फेरबदल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 2:45 AM
देवघर : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में एक दिसंबर रविवार को 04.00 बजे से 08.00 बजे तक अप दिशा में चार घंटे के लिए फ्रेट ट्रेनें चलायी जायेगी. इस कारण कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है. ये ट्रेनें रद्द रहेगी 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर तथा 30.11.2019 को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर तथा 53050 […]
देवघर : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में एक दिसंबर रविवार को 04.00 बजे से 08.00 बजे तक अप दिशा में चार घंटे के लिए फ्रेट ट्रेनें चलायी जायेगी. इस कारण कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है.
ये ट्रेनें रद्द रहेगी
53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर तथा 30.11.2019 को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर तथा 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर 01.12.2019 (रविवार) को रद्द रहेगी. वहीं आसनसोल एवं जसीडीह के बीच चलने वाली 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर 30.11.2019 को रद्द रहेगी तथा 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर जसीडीह एवं आसनसोल के बीच 01.12.2019 (रविवार) को रद्द रहेगी.
ट्रेनों का पुनर्निर्धारण
18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 30.11.2019 को हटिया से 22.00 बजे के स्थान पर 23.00 बजे पुनर्निधारित की जायेगी. 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमु पैसेंजर 01.12.2019 (रविवार) को आसनसोल से 07.30 बजे के स्थान पर 08.30 बजे पुनर्निधारित की जायेगी.
संक्षिप्त समापन व प्रारंभ
53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर का 30.11.2019 को आसनसोल में संक्षिप्त समापन होगा तथा 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर का 01.12.2019 (रविवार) को आसनसोल से संक्षिप्त प्रारंभ किया जायेगा. 13123 सियालदह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का 30.11.2019 को बरौनी जंक्शन पर संक्षिप्त समापन होगा तथा 13124 सीतामढ़ी-सियालदह एक्सप्रेस का 01.12.2019 (रविवार) को बरौनी जंक्शन से संक्षिप्त प्रारंभ किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










