काली मंदिर के संचालन के लिए क्यों नहीं समिति बनायी जाये

देवघर : हाइकोर्ट में देवघर के मधुपुर के प्राचीन पाथरोल काली मंदिर के संचालन व जमीन की बिक्री को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस हरीशचंद्र मिश्र व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने पूछा कि काली मंदिर […]
देवघर : हाइकोर्ट में देवघर के मधुपुर के प्राचीन पाथरोल काली मंदिर के संचालन व जमीन की बिक्री को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस हरीशचंद्र मिश्र व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए सरकार को जवाब दायर करने का निर्देश दिया.
खंडपीठ ने पूछा कि काली मंदिर के संचालन के लिए क्यों नहीं समिति बनायी जाये. साथ ही खंडपीठ ने झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को नोटिस जारी किया. अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता निरंजन कुमार ने बताया कि पाथरोल काली मंदिर देवघर जिला के मधुपुर के कराैं थाना के अंतर्गत स्थित है. मंदिर 16वीं शताब्दी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




