ePaper

देवघर डीएवी प्रथम और डीपीएस रांची को द्वितीय स्थान

Updated at : 21 Oct 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर डीएवी प्रथम और डीपीएस रांची को द्वितीय स्थान

देवघर : भारत विकास परिषद्, झारखंड की ओर से प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर में किया गया. इसमें राज्य भर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता की नौ शाखाओं के विजेता दल शामिल हुए. राज्यस्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के लिए देवघर शाखा की ओर से […]

विज्ञापन

देवघर : भारत विकास परिषद्, झारखंड की ओर से प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को देवघर के डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर में किया गया. इसमें राज्य भर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता की नौ शाखाओं के विजेता दल शामिल हुए.

राज्यस्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के लिए देवघर शाखा की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर को विजेता, रांची शाखा की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची उपविजेता तथा धनबाद मुख्य शाखा की ओर से धनबाद पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया. प्रतियोगिता में प्रत्येक शाखाओं ने हिन्दी तथा संस्कृत में राष्ट्रीय ओजस्विता तथा देशभक्ति के एक-एक संगीतमय समूह गान प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola