पान-गुटखों के पीक से रंगा नगर निगम कार्यालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 1:49 AM
देवघर : यह तस्वीर नगर निगम कार्यालय स्थित राजस्व एवं कर शाखा कार्यालय के समीप की है. तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस नगर निगम पर पूरे क्षेत्र की सफाई की जवाबदेही है वह अपने ही कार्यालय परिसर को साफ नहीं रख पा रहा है. निगम के राजस्व एवं कर शाखा […]
देवघर : यह तस्वीर नगर निगम कार्यालय स्थित राजस्व एवं कर शाखा कार्यालय के समीप की है. तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस नगर निगम पर पूरे क्षेत्र की सफाई की जवाबदेही है वह अपने ही कार्यालय परिसर को साफ नहीं रख पा रहा है. निगम के राजस्व एवं कर शाखा कार्यालय के बाहर सीढ़ी के समीप पुरानी फाइलें फेंकी हुई है.
यहां पुरानी टूटी हुई टेबुल व कुर्सियां फेंकी हुई है. कार्यालय में प्रवेश से पहले ही पान की पीक व गुटखों के थूक निशान यह बताने के लिए काफी हैं कि बाहरी लोग ही नहीं निगम के कर्मी खुद यहां गंदगी फैलाते हैं. बापू की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर नगर निगम ने पूरे शहर को स्वच्छता का संदेश दिया, लेकिन कर्मी खुद अपने कार्यालय को साफ नहीं रख सके. अगर आप एक बार निगम कार्यालय आ गये तो यकीन नहीं होगा कि यह वही जगह है जहां से स्वच्छता का संदेश दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










