ePaper

वार्ड पार्षद रवि राउत के घर के बाहर फायरिंग मामले में शाम तक पूछताछ

Updated at : 21 Sep 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद रवि राउत के घर के बाहर फायरिंग मामले में शाम तक पूछताछ

देवघर : वार्ड नंबर-28 के पार्षद रवि राउत के घर के समीप झौसागढ़ी सुंदरबांध मुहल्ले में फायरिंग की बात पुलिस नहीं मान रही. हालांकि गुरुवार रात घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. शुक्रवार सुबह भी घटनास्थल के पास गयी. पर पुलिस का कहना है कि मौके पर से खोखा नहीं मिला. इसलिए वार्ड […]

विज्ञापन

देवघर : वार्ड नंबर-28 के पार्षद रवि राउत के घर के समीप झौसागढ़ी सुंदरबांध मुहल्ले में फायरिंग की बात पुलिस नहीं मान रही. हालांकि गुरुवार रात घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. शुक्रवार सुबह भी घटनास्थल के पास गयी. पर पुलिस का कहना है कि मौके पर से खोखा नहीं मिला. इसलिए वार्ड पार्षद के घर के पास फायरिंग हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है.

नगर थाने की पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गुरुवार की रात चार लोगों को हिरासत में भी लिया था. उनसे काफी पूछताछ भी की थी. पर शुक्रवार शाम को नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने थाने में पत्रकारों को बुलाकर बता दिया कि पूछताछ के बाद भी फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं, इसलिए चारों युवकों को पीआर बांड पर छोड़ा जा रहा है.

अगर घटनास्थल से साक्ष्य मिलेगा, तो आगे कार्रवाई हो सकती है. थाना प्रभारी से पूछा गया कि घटना के बाद गुरुवार की रात को मोहल्ले के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुने जाने की बात कही थी. इस पर उन्होंने कहा : पर घटनास्थल से खोखा नहीं मिला. इसलिए फायरिंग की बात कैसे कही जा सकती है. हालांकि जांच के लिए पुलिस ने वार्ड पार्षद रवि राउत को थाने में बुलाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola