ePaper

भागलपुर के एटीएम को निशाना बना रहे घोरमारा के साइबर ठग

Updated at : 10 Sep 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर के एटीएम को निशाना बना रहे घोरमारा के साइबर ठग

देवघर : भारतीय स्टेट बैंक के जसीडीह चकाई मोड़ स्थित एटीएम से पैसे चोरी की घटना के बाद संताल परगना के सभी एसबीआइ एटीएम में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. एटीएम से पैसे निकालने से पहले सुरक्षा गार्ड को आइडी दिखाना पड़ता है. साथ ही सारे एटीएम के सीसीटीवी को दुरुस्त कर दिया गया है. […]

विज्ञापन

देवघर : भारतीय स्टेट बैंक के जसीडीह चकाई मोड़ स्थित एटीएम से पैसे चोरी की घटना के बाद संताल परगना के सभी एसबीआइ एटीएम में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. एटीएम से पैसे निकालने से पहले सुरक्षा गार्ड को आइडी दिखाना पड़ता है. साथ ही सारे एटीएम के सीसीटीवी को दुरुस्त कर दिया गया है.

ऐसी परिस्थिति में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के साइबर ठग अब भागलपुर जिले के एटीएम को अपना निशाना बना रहा है. ठगी के पैसे को निकालने के लिए साइबर ठग भागलपुर जिले में संचालित एसबीआइ से पैसे निकालकर लौट आते हैं. प्रतिदिन शाम में घोरमारा, बांक व कोठिया जनाकी के साइबर ठगों का गिराेह बाइक व चार पहिया वाहन से मोहनपुर व हंसडीहा के रास्ते भागलपुर जिले में प्रवेश करते हैं व रास्ते में पड़ने वाले कोई एसबीआइ के एटीएएम से ठगी का पैसा निकालकर लौट आते हैं. पिछले 15 दिनों से साइबर ठगों का यह खेल चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola