पोर्टल से संवरेगा छात्रों का भविष्य

Updated at : 23 Aug 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पोर्टल से संवरेगा छात्रों का भविष्य

देवघर : हाइस्कूल व कॉलेज के इंटर शिक्षकों के लिए राजकीयकृत बीएड कॉलेज में झारखंड करियर पोर्टल संबंधी दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें आरडीडीइ राजकुमार सिंह व डीइअो डॉ माधुरी कुमारी शामिल हुए. आरडीडीइ ने शिक्षकों को संबंधित करते हुए कहा कि देश के उभरते बच्चों के लिए यह पोर्टल मील […]

विज्ञापन

देवघर : हाइस्कूल व कॉलेज के इंटर शिक्षकों के लिए राजकीयकृत बीएड कॉलेज में झारखंड करियर पोर्टल संबंधी दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें आरडीडीइ राजकुमार सिंह व डीइअो डॉ माधुरी कुमारी शामिल हुए.

आरडीडीइ ने शिक्षकों को संबंधित करते हुए कहा कि देश के उभरते बच्चों के लिए यह पोर्टल मील का पत्थर साबित होगा. वहीं डीइअो ने कहा कि इस पोर्टल में रजिस्टर होने के बाद छात्र घर बैठे देश भर की प्रतियोगिता परीक्षा/छात्रवृत्ति परीक्षा सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इसके लिए स्मार्ट फोन के माध्यम से, स्कूल के टैब से, आइटीसी लैब से या लैपटॉप से शिक्षक छात्रों को पोर्टल से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद देवघर जिले के शिक्षकों को दो दिवसीय ट्रेनिंग शुरू की गयी.
22 अगस्त को पहले दिन चार प्रखंडों-देवघर, सोनारायठाढ़ी, मधुपुर व मोहनपुर स्थित विद्यालयों सहित जनजातीय उवि, लेड़वा, मधुपुर के दो-दो शिक्षकों के साथ कुल 100 शिक्षकों को करियर पोर्टल की जानकारी दी गयी. दूसरे दिन 24 अगस्त को शेष अन्य प्रखंडों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी.
ट्रेनर के तौर पर एपीअो सतीश मिश्रा व संजय कुमार ने शिक्षकों को करियर पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों के शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे. इसके बाद कक्षा नौ से 12 के विद्यालयों को पोर्टल की जानकारी देने के बाद उनका नाम व शैक्षणिक डाटा पोर्टल में अपलोड कर छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाना है.
वर्तमान में कक्षा 10 से 12 के नामांकित छात्रों को पोर्टल में पंजीकृत कराना है. यूनिसेफ की अोर से राज्य में झारखंड करियर पोर्टल की शुरुआत की जा रही है. झारखंड करियर पोर्टल के संचालन में दिल्ली बेस्ड आई ड्रीम करियर टेक्नीकल सपोर्ट कर रही है.
26 को जिले भर के स्कूलों में मनाया जायेगा करियर डे
ट्रेनर सह एपीअो ने बताया कि 26 अगस्त को जिले के सभी उच्च विद्यालयों में करियर डे का संचालन करते हुए सभी छात्रों को फूल डे पोर्टल की जानकारी दी जायेगी. वहीं 27 से 31 अगस्त के बीच जिला स्तर पर प्रशिक्षित शिक्षक स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देकर नौ से 12 तक के छात्रों का आनलाइन पंजीयन करा लें. साथ ही बच्चों का लॉग इन भी तैयार करा लें.
पोर्टल से लाभ : करियर पोर्टल में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राअों पंजीकृत हो जायेंगे. उनका अपना लॉग इन भी बन जायेगा. ये छात्र-छात्राएं पोर्टल के माध्यम से देश में चल रहे 460 से अधिक करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इस पोर्टल से फिलहाल 6400 से अधिक कॉलेज के विषय अौर 1049 प्रवेश परीक्षा व वोकेशनल कोर्सेस अौर 955 से अधिक छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जानकारी के बाद वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola