ePaper

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची देवघर के बाबा मंदिर, पूजा-अर्चना की

Updated at : 14 Aug 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंची देवघर के बाबा मंदिर, पूजा-अर्चना की

देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह देवघर के बाबा मंदिर पहुंचीं. महामहिम सुबह करीब 8:30 बजे बाबा मंदिर पहुंचीऔर पूजा-अर्चना की. उनको प्रशासनिक भवन में मंदिर डिस्ट्रिक्ट पुरोहित सरनाथ पंडित के नेतृत्व में तीन वैदिक मंडलों ने पंचोपचार श्री गौरी गणेश पूजा कराया. इसके उपरांत मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने मुख्य संकल्प […]

विज्ञापन

देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह देवघर के बाबा मंदिर पहुंचीं. महामहिम सुबह करीब 8:30 बजे बाबा मंदिर पहुंचीऔर पूजा-अर्चना की. उनको प्रशासनिक भवन में मंदिर डिस्ट्रिक्ट पुरोहित सरनाथ पंडित के नेतृत्व में तीन वैदिक मंडलों ने पंचोपचार श्री गौरी गणेश पूजा कराया.

इसके उपरांत मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने मुख्य संकल्प कराया. महामहिम को प्रशासनिक भवन के रास्ते से कड़ी सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर गर्भगृह तक ले जाया गया.

महामहिम राज्यपाल ने अरघा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पण किया. उन्होंने पूजा संपन्न करने के बाद पत्रकारों से बात किया और कहा कि आज हमने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पण किया. हमने बाबा से झारखंड और देश के आम जनों के लिए मंगलकामना की.

महामहिम ने देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. मौके पर बीसी राहुल सिन्हा एसपी नरेंद्र कुमार सिंह एसडीओ विशाल सागर बाबा मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे सरदार पंडा प्रतिनिधि सच्चिदानंद झा सहित मंदिर कर्मचारी आदित्य कुमार अमित द्वारी चंदन रावत नंदलाल जा प्रदीप झा मुक्तानंद झा दीवान सोना सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola