फंदे से लटका मिला महिला का शव हत्या का आरोप, हिरासत में पति
Updated at : 03 Aug 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

चितरा : थाना क्षेत्र के मोढ़ाबारी गांव में 25 वर्षीय महिला का फंदे से लटका शव मिला. शव मिलने की सूचना पर चितरा पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही खागा थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी मृतका पिंकी देवी के परिजन घटनास्थल आये व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस […]
विज्ञापन
चितरा : थाना क्षेत्र के मोढ़ाबारी गांव में 25 वर्षीय महिला का फंदे से लटका शव मिला. शव मिलने की सूचना पर चितरा पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही खागा थाना क्षेत्र के महतोडीह निवासी मृतका पिंकी देवी के परिजन घटनास्थल आये व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया.
पुलिस ने पिंकी के पति निताई भंडारी को हिरासत में ले लिया है. मृतका के पिता बेलू भंडारी, भाई प्रमोद भंडारी, परिजन उमापद भंडारी, अनिल भंडारी, अशोक भंडारी, मनोज भंडारी, निर्मल महतो, विनोद रजवार ने आरोप लगाया कि पिंकी को मारकर फंदे से लटका दिया गया है.
परिजनों ने बताया कि छह साल पहले ही पिंकी की शादी निताई से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही निताई शराब पीकर मारपीट व गाली गलौज करने लगा. परिजनों ने पिंकी के पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. शव मिलने की जानकारी पर पैक्स अध्यक्ष मंजीत चैधरी, मजदूर नेता गुरुदेव भंडारी, किषोर मंडल आदि भी पहुंचे.
थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाने का मामल प्रतीत हो रहा है. पति को हिरासत में लिया गया है. एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




