बाबा से देश में शांति व बिहार को आपदा से दूर रखने की कामना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 2:23 AM

विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल पहुंचे बाबा दरबार, किया जलार्पण मंगलवार सुबह 11 बजे कुमैठा स्थित अस्थायी हेलीपैड में उतरे शीघ्रदर्शनम के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर किया जलार्पण दूसरी सोमवारी के सफल संचालन पर प्रशासन व देवघरवासियों को दी बधाई देवघर : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मंगलवार को बाबाधाम पहुंचे. दोपहर करीब 12:10 बजे वे […]

विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल पहुंचे बाबा दरबार, किया जलार्पण

मंगलवार सुबह 11 बजे कुमैठा स्थित अस्थायी हेलीपैड में उतरे
शीघ्रदर्शनम के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर किया जलार्पण
दूसरी सोमवारी के सफल संचालन पर प्रशासन व देवघरवासियों को दी बधाई
देवघर : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मंगलवार को बाबाधाम पहुंचे. दोपहर करीब 12:10 बजे वे पूजा-अर्चना के लिए बाबा मंदिर पहुंचे. मंदिर के प्रशासनिक भवन में मंदिर इस्टेट पुरेहित श्रीनाथ पंडित के नेतृत्व में विधि पूर्वक मंत्रोचारण के साथ गणेश-गौरी की पूजा संपन्न कराया गया.
संकल्प के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से शीघ्रदर्शनम कूपन उपलब्ध कराने के बाद प्रशासनिक भवन के रास्ते से गर्भ गृह पहुंचे तथा सभी ने मुख्य अरघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ की पंचोपचार पूजा व जलार्पण किया. पूजा के बाद राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने भोले बाबा से देशवासियों की सुख-समृद्धि व लोगों को आपदा से दूर रखने की कामना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola