सावन की दूसरी सोमवारी, रात में ही 15 किमी लंबी लगी कतार
Updated at : 29 Jul 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए भक्तों का उत्साह रविवार से ही चरम पर दिखा. कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतार लग गयी थी. रात्रि करीब डेढ़ बजे भक्तों की कतार कुमैठा स्टेडियम में पहुंच गयी. इसके बाद प्रशासन ने वैकल्पिक तौर […]
विज्ञापन
देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए भक्तों का उत्साह रविवार से ही चरम पर दिखा. कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतार लग गयी थी. रात्रि करीब डेढ़ बजे भक्तों की कतार कुमैठा स्टेडियम में पहुंच गयी. इसके बाद प्रशासन ने वैकल्पिक तौर पर स्टेडियम में पहले बना कर रखे पंडाल में कांवरियों को प्रवेश कराया.
शुभ मुहूर्त व खास संयोग आज
दूसरी सोमवारी को प्रदोष तिथि होने की वजह से शुभ मुहूर्त का संयोग और खास हो गया है. ऐसी मान्यता है कि सावन में प्रदोष तिथि पर जलार्पण व व्रत रखने से बाबा भोलेनाथ मनोकामना पूरी करती हैं. इस शुभ मुहूर्त पर जलार्पण के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकले कांवरियों का हुजूम बाबा नगरी में उमड़ पड़ा. प्रशासन भी शिवभक्तों के सुलभ जलार्पण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
प्रशासन ने दूसरी सोमवारी को तीन लाख से अधिक कांवरियों के आने की संभावना जतायी है. रविवार दोपहर बाद से ही पूरे कांवरिया पथ में कांवरियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी. प्रशासन ने रविवार व सोमवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था बंद कर दी है. साथ ही श्रावणी मेला के दौरान डाक बम के लिए भी प्रशासन की ओर से कोई विशेष सुविधा बंद रखी गयी है. सोमवार को भी कूपन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रखा जायेगा.
रविवार को पट खुलते ही उमड़ पड़े श्रद्धालु
रविवार को जलार्पण के लिए शनिवार की रात से ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ तक तकरीबन पांच किमी तक पहुंच चुकी थी. परंपरा के अनुसार, रविवार की सुबह पट खुलते ही पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल पूजा के उपरांत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने सरदारी पूजा संपन्न की. इसके बाद सुबह के 3:50 बजे आम कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू कर दिया गया.
रविवार रात से ही बाबा मंदिर में सभी को रहने का निर्देश
लगातार भीड़ में वृद्धि को देखते हुए बाबा मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने सभी सहायक प्रभारियों के अलावा मंदिर कर्मचारियों को रात से ही सोमवार को पट बंद होने तक मंदिर में रहने का निर्देश दिया है. आपदा से निबटने के लिए आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव राजन ने एक टीम को प्रतिनियुक्त किया है. वहीं, 40 गृह रक्षक को बाह्य अरघा में लगातार जलार्पण संपन्न कराने के लिये तैनात रहने का निर्देश जारी किया है.
कई वीआइपी पहुंचे बाबा मंदिर
श्रावण मास के पवित्र मास में जलार्पण के लिए रविवार को कई वीआइपी बाबा मंदिर पहुंचे. जिसमें मुख्य रूप से झारखंड भाजपा के पूर्व प्रभारी सह बिहार भाजपा एमएलसी हरेंद्र कुुमार सपरिवार, मानवाधिकार आइजी नवीन सिंह, हरियाणा सीएम के ओसएसडी सहित दर्जनों वीआइपी जलार्पण के लिए बाबा मंदिर पहुंचे थे.
1,76,455 कांवरियों ने रविवार को कामनालिंग पर किया जलार्पण
1,36,258 कांवरिये कतारबद्ध होकर आंतरिक अरघा में डाले गंगाजल
40,197 कांवरिये बाह्य अरघा के माध्यम से कतारबद्ध होकर जलार्पण किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




