दो सुपरवाइजर तथा 12 सफाईकर्मी हटाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 7:56 AM
देवघर : सोमवार की देर रात शहर का निरीक्षण कर रहे नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह रांगा मोड़ पर गंदगी देख भड़क गये. इसके बाद उन्होंने तत्काल उस क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों को बुलाया. करीब आधा घंटे तक बैठने के बाद जब सभी सफाईकर्मी व सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तो उन सभी […]
देवघर : सोमवार की देर रात शहर का निरीक्षण कर रहे नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह रांगा मोड़ पर गंदगी देख भड़क गये. इसके बाद उन्होंने तत्काल उस क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों को बुलाया. करीब आधा घंटे तक बैठने के बाद जब सभी सफाईकर्मी व सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तो उन सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए दो सुपरवाइजर व 12 सफाईकर्मियों को कार्य से हटाने का आदेश जारी कर दिया. मंगलवार को इस संबंध में लिखित रूप से आदेश जारी कर दिया गया. इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि भक्तों को पूरी तरह से स्वच्छता प्रदान करना निगम की पहली प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










