डम-डम डमरू बजावेला, हमार जोगिया... पर झूमे कांवरिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2019 2:56 AM
देवघर : जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला में कांवरियों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है. गुरुवार की शाम मदरसा मैदान स्थित शिवलोक परिसर में रिदम ग्रुप की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गयी. ग्रुप के निदेशक अमरेश राज की अगुवाई में गायिका ज्योति, गायक धीरज […]
देवघर : जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला में कांवरियों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है. गुरुवार की शाम मदरसा मैदान स्थित शिवलोक परिसर में रिदम ग्रुप की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गयी. ग्रुप के निदेशक अमरेश राज की अगुवाई में गायिका ज्योति, गायक धीरज पांडेय ने …हाथी न घोड़ा न कौनो सवारी, पैदल ही जइबो तोरे द्वार, जय- जय- जय महादेवा, डम डम, डमरू बजावेला, हमार जोगिया…, अमृत की बरेस बदरिया…, मेरा भोला है भंडारी आदि भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर पूरे शिवलोक भक्तिमय बना डाला. ग्रुप के साथ कीबोर्ड पर-टॉनी, पैड पर कार्तिक, ढोलक पर रत्नेश व रॉकी और बेंजो पर रविकांत ताल दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










