सावन के पहले दिन 60,000 शिव भक्तों ने किया जलार्पण

आस्था : सरदारी पूजा के बाद लगा अरघा देवघर : सावन के पहले दिन चंद्रग्रहण की वजह से बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से खुला. मंदिर का पट सुबह पांच बजे खुलने के साथ ही चली आ रही परंपरा के अनुसार पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल पूजा […]
आस्था : सरदारी पूजा के बाद लगा अरघा
देवघर : सावन के पहले दिन चंद्रग्रहण की वजह से बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से खुला. मंदिर का पट सुबह पांच बजे खुलने के साथ ही चली आ रही परंपरा के अनुसार पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल पूजा की गयी. उसके बाद अरघा लगाने के पश्चात बाबा मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने सावन की पहली सरदारी पूजा संपन्न की. सावन के पहले दिन बाबा मंदिर में 60,000 से अधिक कांवरियों ने जलार्पण कर मंगल कामना की.
1802 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से जलार्पण कर मंगल कामना की. कूपन से मंदिर को नौ लाख से अधिक आमदनी हुई. बाबा व मां पार्वती मंदिर से कुल 91,133 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ. आये कांवरियों को सुलभ जलार्पण कराने के लिये तय रूटलाइन के अनुसार जलसार चिल्ड्रेन पार्क होते हुए नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेकस के विभिन्न हॉल में चक्कर लगाने के पश्चात फुट ओवरब्रिज के रास्ते गर्भ गृह तक भेजने की व्यवस्था जारी रखी गयी.
वहीं मेले के पहले दिन कई वीआइपी ने जलार्पण किया. बुधवार को मेले के उदघाटन के लिए पहुंचे पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने पूजा की. उन्हें मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधि पूर्वक संकल्प कराया व पुश्तैनी पुरोहित जगन्नाथ चक्रवर्ती ने पूजा संपन्न करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




